Samastipur

इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में बाल अधिकार एवं बाल शोषण को लेकर कार्यक्रम, मास्टर ट्रेनर ने दी जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, बच्चों के साथ होने वाले छेड़छाड़ आदि जैसी सामाजिक आपदाओं के विषय की जानकारी को लेकर सुरक्षित शनिवार मनाया गया. जिसमें छात्रों ने चित्रकारी के माध्यम से बाल विवाह, बाल शोषण, छेड़छाड़ व सामाजिक कुरीतियों का चित्रण किया।

शिक्षक सुभीत बच्चों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समाज में अशिक्षा होने से सामाजिक कुरीतियों का जन्म होता है. बाल विवाह समाज में एक कोढ़ की तरह है। छोटी उम्र जब हमें पढ़ने का समय होता है, इस समय बच्चों की शादी कर दी जाती है। इससे न सिर्फ उसकी पढ़ाई ठप होती है। बल्कि वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती है।

उन्होंने सभी सामाजिक आपदाओं से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें पर आधारित वीडियो क्लिक के माध्यम से बच्चों को विस्तार से बताया। वही प्रभारी प्रधानाध्यापक डाक्टर बेबी कुमारी एंव शिक्षिका डॉ संगीता कुमारी ने बताया कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं यौन शोषण करना तथा उन्हें बाल अधिकारों से वंचित रखना कानूनन अपराध है। बच्चों को अधिकार हैं तो उनके लिए कर्तव्य भी हैं।

बच्चे अपना कर्तव्य पालन कर नैतिक मूल्यों का विकास कर सकते हैं। बच्चों को सुरक्षित स्पर्श एवं और सुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया कि आपको अगर कोई बैड टच करता है तो आपको असहज एवं असुरक्षा का अनुभव होगा। ऐसी स्थिति में आपको शोर मचाना है,भाग जाना है। इसके बारे में कभी भी छुपाना नहीं है बल्कि अपने किसी विश्वासनीय जैसे माता-पिता, शिक्षक को बताना है। सजगता एवं सतर्कता अपनाना आवश्यक है। उन्हें बताया गया कि आपको शोषण एवं अन्याय के विरुद्ध जागरूक बनना है। निर्भीकता पूर्वक शोषण और अन्याय का विरोध करना आपका अधिकार है। मौके पर विद्यालय को सैकड़ो छात्र शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago