Bihar

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर बोले तेजस्वी, बिहार में कोई दिक्कत नहीं, इशारों में चिराग पासवान को घेरा

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इंडिया अलायंस में सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि हम लोगों के लिए कोई परेशानी नहीं है। बिहार में तो सीटों को लेकर कोई झंझट ही नहीं है। कोई सोचता भी था कि इतना बड़ा गठबंधन होगा? जो लोग एक साथ नहीं बैठते थे, अब वह सब एक साथ बैठने लगे हैं अलायंस की तीन-तीन बार बैठक हो चुकी है। कॉर्डिनेशन कमेटी की भी बैठक हुई है। सब कुछ ठीक चल रहा है।

तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में चिराग पासवान और पशुपति पारस पर तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों का क्या होगा? जो उधर गए हैं। उनका कैसे क्या होगा जो एक ही परिवार और एक ही पार्टी को अलग-अलग कर दिए। वही लोग क्लेम करेंगे दिक्कत तो वहां आ रही है, यहां कहां दिक्कत है। शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने ये बयान दिया।

आपको बता दें हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजे यानी पशुपति पारस और चिराग पासवान अड़े हुए हैं। जहां पशुपति पारस ने ऐलान कर दिया है कि किसी कीमत पर वो हाजीपुर सीट नहीं छोड़ेंगे और वहीं से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं चिराग पासवान ने भी हाजीपुर पर दावा ठोक दिया है। कि यहां से उनकी मां चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में चिराग पासवान एनडीए में शामिल हुए हैं। और चाचा पारस पहले से ही राजग का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजे की लड़ाई को संभालना बीजेपी के लिए मुश्किल होगा।

वहीं महिला आरक्षण बिल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि म यह कानून कब लागू होगा? क्या किसी के पास इसका जवाब है? अगर यह लागू नहीं हुआ तो ऐसे कानून का क्या मतलब? साथ ही इसमें ओबीसी, पिछड़े और अल्पसंख्यक को आरक्षण क्यों नहीं दिया? वहीं, बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि जो लोकतंत्र के मंदिर में भी बीजेपी के सांसद गाली-गलौज करने से बाज नहीं आए, क्योंकि इन पर तो कार्रवाई होनी नहीं है। ये तो तानाशाही है क्योंकि अगर आप बीजेपी में हैं तो आप अच्छे हैं। बीजेपी के लोग ऐसे ही लोगों को बढ़ावा देने का काम करते हैं। क्योंकि भाजपा के लोगों की तो बोली ही यही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago