Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 4 जून तक 41 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान, दोपहर में बनी रहेगी लू की स्थिति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 4 जून तक अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। वहीं इस अवधि में दोपहर के समय लू चलने की संभावना रहेगी। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 31 मई से 4 जून का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं।

वहीं इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं दोपहर में लू की स्थिति बन सकती है। बताया गया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अगले दो दिनों तक 13-15 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 75-80 व दोपहर में 40-50 फीसदी के बीच रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहते हुए 28.8 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हरी खाद के लिए पौधों को मिट्टी में पलटें :

वैज्ञानिक ने मूंग व उड़द की तैयार फली की तुड़ाई कराने व हरी खाद के लिए उनके पौधों को मिट्टी में पलटवाने की सलाह दी है। वहीं शुष्क मौसम को देखते हुए मकई की कटनी, दौनी व सुखाने का काम करने, खरीफ मक्का की बुआई करने, लीची तोड़ने के बाद बाग की जुताई कर खाद व उर्वरक का प्रयोग करने, लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी लगाने, अदरक की बुआई करने व गरमा सब्जियों की निकाई कर कीट से निगरानी की सलाह दी है।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाएंगे लेकिन तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। दोपहर के समय लू चलने की संभावना रहेगी। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago