Samastipur

जन संवाद में DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समय पर निष्पादन का निर्देश; भूमि विवाद, राशन कार्ड, बिजली बिल समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले आए सामने

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। जन संवाद में राजस्व एवं भूमि सुधार, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए।

राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी और भूमि मापी की शिकायतें प्रमुख रहीं। वहीं, आपूर्ति विभाग से संबंधित राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और जन वितरण प्रणाली की समस्याएं भी लोगों ने उठाईं। बिजली बिल, विद्युत आपूर्ति और परिवहन से जुड़ी शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण की जरूरत है, उनमें संबंधित पदाधिकारी स्वयं या अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से जांच कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जन संवाद आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। डीएम ने सभी विभागों को जन शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने और आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, वरीय उप समाहर्ता धर्मराज, सामान्य शाखा प्रभारी अंजलि कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

4 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

5 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

6 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

23 घंटे ago