Samastipur

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सभी पांचों विद्यार्थियों का चयन तीन जनवरी 2027 को पंजाब में आयोजित होने वाली नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। वे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में सतिश नृत्यशाला की सुप्रिया ने वेस्टर्न बॉलीवुड नृत्य में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, मधुलिका ने क्लासिकल, रागिनी ने इंडियन बॉलीवुड, सिम्पी ने लोक नृत्य और आयुषी ने सेमी-क्लासिकल विधा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

पांचों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से सतिश नृत्यशाला और समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है। संस्थान के निदेशक एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बादल कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे। संस्थान की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

15 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

16 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

17 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

1 दिन ago