Bihar

बिहार में 34,741 पुलिसकर्मियों की होगी बहाली, पदों का हुआ जिलावार आवंटन, जानें कहां कितने पद

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 34741 स्वीकृत पदों के विरुद्ध बहाल होने वाले पुलिसकर्मियों का जिला आवंटन कर दिया है. इसमें सबसे अधिक 3098 पद पटना जिला को आवंटित किये गये हैं. इसके साथ ही गया जिले को 1407, रोहतास जिले को 1116, मुजफ्फरपुर जिले को 1112 और पूर्णिया जिले को 972 पदों का आवंटन किया गया है. इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं. इनमें से कुछ पद प्रोन्नति के तहत भी भरे जायेंगे. भागलपुर में कुल 1083 इंस्पेक्टर से सिपाही के पद मिले हैं. वहीं पटना में 22 और पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक इंस्पेक्टर के 27 पद मिलेंगे. पुलिस मुख्यालय ने जिलों के आवंटन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. इओयू में 13 इंस्पेक्टर के पद पटना को मिलेंगे.

इआरएसएस टू के तहत सर्वाधिक 19288 पद भरे जायेंगे

राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 हजार पुलिस बलों में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (इआरएसएस) के तहत संचालित डायल112 सेवा के प्रथम फेज के लिए 7808 पद जबकि दूसरे फेज के लिए 19288 पदों की मंजूरी दी गयी है. इआरएसएस प्रथम चरण में 400 वाहनों के संचालन के लिए इंस्पेक्टर से लेकर चालक सिपाही के 7311 पदों पर नियुक्ति होगी. इसमें पटना को 1731 पद, मुजफ्फरपुर को 392, नालंदा को 320, गया को 357, दरभंगा को 253, भागलपुर को 218 पद मिलेंगे. इआरएसएस के दूसरे चरण में भी पटना को 825, गया को 874, बेगूसराय को 694, कैमूर को 661, मधुबनी को 649, मुजफ्फरपुर को 659, पूर्णिया को 666, कटिहार को 663, वैशाली को 613 पद मिलेंगे.

2013 में स्वीकृत 7645 पद भी जिलों को मिले

इनके अलावा बिहार पुलिस ने राज्य की आबादी के अनुपात में 2013 में 7645 पद की स्वीकृति दी थी. उस समय 43 हजार 761 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी. इसके तहत चार चरणों में पुलिस बहाली पूरी हो गयी थी, जबकि कोरोना के कारण पांचवें चरण की बहाली लंबित थी. इन 7645 पदाें को जिलों के साथ ही पुलिस की विभिन्न इकाइयों को भी आवंटित किया गया है.

बिहार पुलिस में 68 हजार 360 पदों पर होने वाली सीधी बहाली के पहले चरण में 21 हजार 391 सिपाहियों की बहाली की अधियाचना केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) को भेजी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

8 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

15 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

21 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

22 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

23 घंटे ago