Weather

तेजी से बदलने वाला है बिहार का मौसम, 17 से 21 मार्च के बीच ठनका व ओला गिरने की संभावना

17 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में ठनका और ओला वृष्टि की आशंका है. आइएमडी ने इसको लेकर किसानों को सतर्क कर एडवाइजरी जारी की है. आइएमडी के मुताबिक इस दरम्यान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की प्रबल संभावना है.

आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक रबी की फसल पक गयी है, तो 17 मार्च से पहले कटाई कर लें. साथ ही कटी हुई फसल को पानी से भीगने से बचाने विशेष स्थानों का चयन कर लें. अगर मौसम खराब है तो पशुधन और स्वयं को बचाएं. घर से न निकलें. बिजली चमकने और मेघ गर्जन के समय विशेष सतर्कता बरतें. वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि मेघ गर्जन की समयावधि आधा से एक घंटे के बीच की होती है. आइएमडी आशीष कुमार के मुताबिक बिहार में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.

तापमान में आएगी 10 डिग्री की गिरावट

तापमान में भी अचानक से दस डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा. ऐसे में एहतियात के तौर पर मौसम विभाग की ओर से किसानों को सुझाव दिया गया है. जिसमें बताया गया है कि अभी रबी फसल की कटाई का समय है. ऐसे में यदि फसल पक चुकी है, तो कटाइ करे. अपने कटे हुए फसल को पानी और नमी से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें. लोगों को मौसम साफ होने पर ही बाहर निकलने को लेकर अलर्ट किया गया है. सामान्य तौर पर मेघ गरजने की समय सीमा आधा से एक घंटे की होती है. इस परिस्थिति में घिरने पर किसी हाल में पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

1 घंटा ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

4 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

6 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

18 घंटे ago