Samastipur

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के अलग-अलग थाने के 36 सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया है। इसको लेकर एसपी ने जिलादेश जारी किया है। जारी जिलादेश के अनुसार विभिन्न थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थानों में पदस्थापित किया गया है। जारी सूची के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित अवधेश कुमार को साखमोहन पिकेट व जितेंद्र सिंह को पटोरी थाना, मुफस्सिल थाना के सुरेश यादव को सिंघिया थाना, दिलीप कुमार चौधरी को शिवाजीनगर थाना, अशोक कुमार सिंह को मोहनपुर थाना और नसीम अंसारी को दलसिंहसराय थाना भेजा गया है। इसी प्रकार कर्पूरीग्राम थाना के योगेंद्र सिंह को हलई थाना और मनोज कुमार मिश्रा को खानपुर थाना भेजा गया है। ताजपुर थाना के ललन कुमार राय को वारिसनगर थाना, राकेश कुमार मिश्रा को अंगारघाट थाना भेजा गया है।

बंगरा थाना के धर्मवीर कुमार को पटोरी थाना और पिंकू कुमार को हलई थाना, मुसरीघरारी थाना के प्रदीप कुमार को उजियारपुर थाना, एससी/एसटी थाना के राजकुमार राय मोहिउद्दीननगर थाना और विजय कुमार पाठक को साखमोहन पिकेट, कल्याणपुर थाना के हरेंद्र तिवारी को विभूतिपुर थाना व चंदन कुमार सिंह को कर्पूरीग्राम थाना, चकमेहसी थाना के नौशाद अंसारी को ताजपुर थाना, वारिसनगर थाना के संजय कुमार को बंगरा थाना, खानपुर थाना के अनिल कुमार-1 को नगर थाना व अनिल कुमार-2 को कर्पूरीग्राम थाना, सिंघिया थाना के अजय कुमार को बंगरा थाना, शिवाजीनगर थाना के राजेश कुमार को एससी/एसटी थाना और ब्रजेश कुमार को मुसरीघरारी थानाा भेजा गया हैै।

अंगारघाट थाना के बीरेश्वर प्रसाद सिंह को मुफस्सिल थाना, विभूतिपुर थाना के प्रमोद कुमार को एससी/एसटी थाना, विमल कुमार को मुफस्सिल थाना और लाल बच्चन प्रसाद को चकमेहसी थाना, दलसिंहसराय थाना के विजय कुमार प्रसाद को ताजपुर थाना, उजियारपुर थाना के लक्ष्मण सिंह को नगर थाना, पटोरी थाना के रमन कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना, हलई थाना के नागेंद्र कुमार को कल्याणपुर थाना, अनिल कुमार सिंह को खानपुर थाना व संजय कुमार सिंह को विद्यापतिनगर थाना, मोहिउद्दीननगर थाना के दिनेश कुमार सिंह को हलई थाना और अंबिका सिंह को शिवाजीनगर थाना भेजा गया है। एसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

26 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago