Samastipur

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के तहत जागरूकता की विशेष पहल की गई। विद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा ने की। अवसर पर उपाध्यक्ष डां बेबी कुमारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इस दौरान स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह को फोकल शिक्षक सह सचिव तथा स्मृति कुमारी व तरूण कुमार झा को फोकल शिक्षक के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

साथ ही प्रत्येक कक्षा से बाल प्रेरक छोटी कुमारी, पूजा कुमारी, साक्षी, हरिओम, आतिश, आशीष, साल्वी, कृतिका, राधिका व अनिकेत आदि का चयन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चयन के उपरांत स्टेट ट्रेनर सुभीत ने बाल प्रेरकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “सुरक्षा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक आदत है। हम सभी का दायित्व है कि विद्यालय से लेकर घर तक हर परिस्थिति में सजग रहें। आपदा कभी सूचना देकर नहीं आती, इसलिए पूर्व तैयारी और जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

बाल प्रेरक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने साथियों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से “सुरक्षित शनिवार” के अंतर्गत मॉक ड्रिल, जागरूकता अभियान एवं सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एकजुट होकर सुरक्षित एवं जागरूक विद्यालय वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago