Bihar

बिहार के पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज! इलाज के लिए मिलेगा 3 लाख तक का ब्याजमुक्त कर्ज, जारी हुई अधिसूचना

बिहार के पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी खबर है. अब बिहार पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को गंभीर इलाज के लिए तीन लाख रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज मिलेगा. ये राशि पुलिस परोपकारी कोष से दी जाएगी. इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है.

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी जानकारी

इसको लेकर जानकारी देते हुए पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि इससे गंभीर रोग से ग्रसित पुलिसकर्मियों के अलावा इमरजेंसी के तहत इलाज कराने में मदद मिलेगी. इसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए भी बिना किसी ब्याज की राशि दी जाएगी.

6 महीने के लिए मिलेगी राशि

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए चिकित्सीय सहायता राशि की व्यवस्था पहले से लागू है. हाल में इसे दोगुना कर दिया गया है. इस राशि को लेने के लिए कई स्तर पर परमिशन लेनी होती है, जिसमे कुछ समय लगता था. जिस वजह से पुलिस मुख्यालय ने गंभीर इलाज के लिए तीन लाख तक की राशि ब्याजमुक्त देने का फैसला किया है.

हाल में ही किया गया था ये फैसला

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने आगे कहा कि 6 महीने के अंदर ही इस राशि को समायोजित कर लिया जाएगा. इसके अलावा अगर ये राशि अधिक होती है तो बची हुई राशि किस्तों के रूप में काट ली जाएगी. बता दें कि हाल में ही कल्याण कोष से 43 रोगों के लिए मिलने वाली चिकित्सा अनुदान राशि को भी दोगुना करने का फैसला किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago