Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश की संभावना, वायुमंडल में अत्यधिक नमी की मात्रा बढ़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- वायुमंडल में अत्यधिक नमी की मात्रा बढ़ जाने व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के सभी जिलों में आगामी 16 से 19 मार्च के बीच वर्षा होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 15-19 मार्च का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

वायुमंडल में अधिक नमी व पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना है। वहीं वर्षा के दौरान अनेक स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने व कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ ओला पड़ने की संभावना है। इसकी संभावना 17-18 मार्च को अधिक रहेगी। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-33 व न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं आगामी दो दिन 7-10 किमी की रफ्तार से पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

वैज्ञानिकों ने वर्षा होने की संभावना को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने, कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने व फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है। वहीं गरमा सब्जियों की बुआई स्थगित रखने व बारिश बाद तुरंत बुआई करने, वर्षा बाद ईख की रोपनी में तेजी लाने, गरमा मूंग व उरद की बुआई सावधानी से करने की सलाह दी है।

बाइट :

वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ने व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में 16-19 मार्च के बीच वर्षा की संभावना है। इस दौरान 17-18 को तेज हवा व ओला पड़ने की उम्मीद है। दो दिनों तक पुरवा व उसके बाद पछिया हवा चलेगी। बारिश को देखते हुए किसान सलाह के अनुरूप की कृषि कार्य पूरा करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

1 घंटा ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

4 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

15 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

16 घंटे ago