National

बिहार के रहने वाले TTE की शर्मनाक करतूत, ट्रेन में महिला यात्री पर किया पेशाब, रेल मंत्री ने नौकरी से निकाला

सह यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसी कुछ घटनाएं पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थीं. अब ऐसा ही एक शर्मनाक मामला ट्रेन में सामने आया है. जहां पर एक टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद लखनऊ जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं रेलवे ने भी इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्‍शन लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के निर्देश पर आरोपी टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्‍त एक्‍सप्रेस की है. जहां पर एक यात्री अपनी पत्‍नी के साथ A 1 कोच में सफर कर रहे थे. रविवार को रात करीब 12 बजे बिहार के रहने वाले टीटीई मुन्‍ना कुमार ने उनकी पत्‍नी के सिर पर पेशाब कर दिया.

आरोप है कि टीटीई मुन्‍ना कुमार उस वक्‍त नशे में धुत्त था. साथ ही आरोपी सफर के दौरान छुट्टी पर चल रहा था. इस मामले में लखनऊ जीआरपी ने आरोपी टीटीई मुन्‍ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले को रेलवे ने काफी गंभीरता से लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के निर्देश पर महिला पर पेशाब करने के आरोपी टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया है. आरोपी मुन्‍ना कुमार डिप्‍यूटी सीटीआई था. इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्‍होंने घटना को लेकर जीरो टालरेंस और नौकरी से निकालने की बात कही है.

बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले साल 26 दिसंबर को न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्‍स ने महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. वहीं एक अन्‍य मामले में न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान ने एक शख्‍स ने नशे में पुरुष सह यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. वहीं पिछले महीने कर्नाटक में शराब के नशे में एक यात्री के महिला की सीट पर पेशाब करने का मामला भी सामने आया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago