Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में लगातार पछिया हवा चलने के कारण देर रात से सुबह तक ठंड की स्थिति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा के कारण अभी देर रात से सुबह तक ठंड की स्थिति बरकरार है। इसके कारण सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी तक रह रही है। इसी बीच बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहकर 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं इस दौरान 3.1 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। बताया गया कि अभी पछिया हवा के चलने से देर रात व सुबह में ठंड का एहसास बना रहेगा।

वहीं सुबह में हल्का धुंध का मौसम बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने इस समय मौसम को शुष्क देखते हुए आलू, ओल व हल्दी की खुदाई प्राथमिकता के आधार पर करने, समय से बोई गई गेहूं की फसल में गाभा आने पर सिंचाई व नेत्रजन का छिड़काव करने, मटर में फली छेदक कीट से निगरानी करने व अरहर में 50 फीसदी पेड़ों में भी फूल आने पर उसमें भी फली छेदक कीट से निगरानी करने की सलाह दी है। साथ ही गरमा सब्जियों के लिए खेत तैयार करने व तैयार खेत में भिंडी, करेला, कद्दू, नेनुआ, खीरा आदि लगाने की सलाह दी है।

उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा के कारण देर रात व सुबह में ठंड का असर बरकरार है। इस अवधि में सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी तक रहने की संभावना रहेगी। जिससे सुबह के समय धुंध की स्थिति के बीच हल्की ठंड बनी रहेगी। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

21 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago