Bihar

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन, जानें पद, योग्यता; ये है प्रक्रिया

अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2023-24 की नई अग्निवीर भर्तियों के नोटिफिकेशन joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज 16 फरवरी से शुरू होंगे। यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। यूपी में आगरा, अमेठी, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मेरठ के आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस ने भर्तियों के अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। वहीं बिहार के दानापुर व मुजफ्फरपुर एआरओ ने और उत्तराखंड में अल्मोड़ा एआरओ ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। युवा इस भर्ती के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर 15 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार भी सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं 10वीं पास) की वैकेंसी निकाली गई है।

पहले होगी लिखित परीक्षा

अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया किया गया है। अब सेना में अग्निवीर बनना चाह रहे युवाओं को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) देनी होगी और उसके बाद फिजिकल व मेडिकल टेस्ट होगा। जबकि अभी तक पहले फिजिकल टेस्ट और उसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। आर्मी ने यह फैसला अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। 17 अप्रैल 2023 से यह ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।

नई भर्ती प्रक्रिया के चरण

पहला चरण – ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा
दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट । लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इसमें बुलाया जाएगा। व मेडिकल टेस्ट।
तीसरा चरण – मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
चौथा चरण – आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन होगा।
पांचवां चरण – डॉक्यूमेंटेशन होंगा।
छठा चरण – ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग।
आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में अभ्यर्थियों की तादाद कम होगी और वहां की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो सकेगी।

जानें नई अग्निवीर भर्ती के बारे में

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago