समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में चलेगी पछुआ, कनकनी बढ़ने के आसार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 21 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है।

इस दौरान सापेक्ष आद्रता सुबह मे 80 से 90 प्रतिशत एव दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 23 से 28 एव न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150