Weather

आगामी 3-4 अक्टूबर को समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 1-5 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पूर्वानुमान अवधि में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव के कारण आसमान में मध्यम बादल देखे जा सकते हैं।

इसके प्रभाव से आगामी 3-4 अक्टूबर को उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। बताया गया कि तराई के जिलों मधुबनी व सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान 10-12 किमी की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने किसानों कृषि कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

4 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

6 घंटे ago