National

आज से 5G युग में कदम रखेगा भारत, रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट! 2 घंटे की मूवी 10 सेकेंड में होगी डाउनलोड

भारत 5G Services शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर 5G सर्विसेज की शुरुआत करेंगे, हालांकि आम यूजर्स के लिए 5जी नेटवर्क की सामान्य उपलब्धता में कुछ और सप्ताह लगने की संभावना है। मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “प्रधानमंत्री द्वारा चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया जाने वाला 5G अगले कुछ वर्षों में पूरे देश को कवर करेगा। भारत पर 5G कम्यूनिकेशन का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।” पीएम मोदी 5G के साथ-साथ भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। IMC 2022 का आयोजन 1-4 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा, जिसकी थीम “न्यू डिजिटल यूनिवर्स” होगी।

10 गुना तेज चलेगा इंटरनेट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5जी नेटवर्क आने के बाद अभी मौजूदा 4G LTE से कम से कम 10 गुना तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा नहीं है कि इंटरनेट स्पीड सिर्फ 10 गुना तेजी तक ही जाएगी। इसमें 100 गुना स्पीड तक इजाफा भी हो सकता है। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) हो सकती है, जबकि 4G सर्विस में यह 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड है। वैसे तो शुरू से 5G की लॉन्चिंग से पहले यह दावा किया जा रहा है कि 5G सर्विस की स्पीड मौजूदा 4G के मुकाबले 10 गुना तेज़ होगी। हालांकि लॉन्चिंग के बाद ही वास्तविक 5G स्पीड और लैटेंसी की जानकारी हासिल हो सकेगी।

इतनी देर में डाउनलोड हो जाएगी फिल्म

5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी। अभी दो घंटे की फिल्म को डाउलनोड करने में करीब 7 मिनट तक का समय लगता हैं। हालांकि, ये स्पीड भी स्थान और डिवाइस पर भी निर्भर होगी। 5जी से आपका सामान्य इंटरनेट काफी तेज स्पीड से चलेगा और एक क्लिक पर बड़ी से बड़ी फाइल चुटकियों में डाउनलोड हो जाएगी।

यहां शुरू हो चुका है 5जी

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Delhi International Airport)भारत का पहला 5G नेटवर्क वाला हवाई अड्डा बन गया है। हवाईअड्डा प्राधिकरण (Airport Authority) ने घोषणा की है कि Terminal 3 अब यात्रियों को 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार है। अब जैसे ही एयरटेल और जियो अपने-अपने 5G सर्विस को शुरू करेंगे, वैसे ही दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को 5G नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 से उड़ान भरने वाले यात्री जल्द ही 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऑथोरिटी का कहना है कि 5G नेटवर्क हवाई अड्डे में उपलब्ध वाई-फाई सिस्टम की तुलना में 20 गुना ज्यादा तेज इंटरनेट डेटा स्पीड प्रोवाइड करेगा। DIAL का कहना है कि यात्री अपने 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन में बेहतर सिग्नल स्ट्रेंथ, शानदार कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ये सभी सुविधाएं टर्मिनल 3, T3 आगमन और मल्टी-लेवल कार पार्किंग (MLCP) पर मिलेंगी। आपको बता दें कि 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी को T3 में कई चरणों में रोल आउट किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

10 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

11 घंटे ago