viral

अजीब है यहां की परंपरा, मेयर ने की मादा घड़ियाल से शादी; साथ में किया डांस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आपने कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए कुत्ते से शादी करने की कहानिां बहुत सुनी होंगी लेकिन किसी के घड़ियाल से शादी करने की बात शायद कभी ना सुनी हो। दक्षिणी मेक्सिको के सैन पेद्रो शहर में विक्टर ह्यूगो सोसा ने धूमधाम से एक मादा घड़ियाल के साथ शादी की। इस मौके पर घड़ियाल को दुल्हन का ड्रेस पहनाकर सजाया गया था। मेयर सोसा ने कहा, हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं इसलिए इस बंधन में बंध रहे हैं। जब तक आप किसी से प्रेम नहीं करते तब तक शादी कैसे कर सकते हैं।

बता दें कि इस शहर में पिछले 230 सालों से यह परंपरा चली आ रही है। कोंतेल और हुआवा नाम के दो समुदायों में भाईचारे के लिए यह परंपरा होती है। इसमें मेयर कोंतेल राजा की वेशभूषा में होता है और दो संस्कृतियों के मेल को दिखाने के लिए घड़ियाल से शादी करता है।

बारिश से है रिश्ता

माना जाता है कि घड़ियाल से शादी करने से बारिश होती है और फसल अच्छी पैदा होती है। यहां की परंपरा में धरती और जल से संबंध दिखाने के लिए और भाईचारे कि इच्छा से इस तरह की शादी करवाई जाती है। बता दें कि इस समारोहसे पहले घड़ियाल को लोगों के घर ले जाया जाता है। सुरक्षा के नजरिए से घड़ियाल का मुंह कस दिया जाता है।

इसके बाद टाउनहॉल में यह शादी करवाई जाती है। यहां बड़ी संख्या में मछुआरे इकट्ठा होते हैं और वे समृद्धि की कामना करते हैं। वहीं बाद में मेयर भी घड़ियाल के साथ नृत्य करते हैं और लोगों के जीवन में समृद्धि आने की कामना करतेहैं। अंत में मेयर घड़ियाल को चूमते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago