Categories: Uncategorized

राहुल गांधी की भागलपुर रैली आज; तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, लेफ्ट के नेता शामिल होंगे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार को भागलपुर आएंगे। वह सैंडिस कंपाउंड में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के अन्य दलों के नेता भी मंच साझा करेंगे। इसमें राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी के मुकेश सहनी भी शामिल रहेंगे। यह जानकारी खुद प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 11.30 बजे आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर हवाई अड्डा पर उतरेगा और वह वहां से गाड़ी में सैंडिस कंपाउंड आयेंगे। इसके अलावा महगठबंधन के सभी सात दलों के लोग शामिल होंगे। ये लोग भागलपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

अजीत शर्मा ने कहा कि 1989 से कांग्रेस यहां पर कमजोर हुई है लेकिन अब 35 वर्षों बाद यहां से कांग्रेस जीतने जा रही है। इसके लिये जनता में उत्साह है। उन्होंने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उनके लिये ज्यादा से ज्यादा लोग सभा में आयेंगे। जाति पाति से ऊपर उठकर लोग हमारे साथ हैं। पांच वर्षों से अजय मंडल किसी गांव में मिलने नहीं गये। इससे लोग नाराज हैं। नीतीश कुमार इतने वर्षों से थे, लेकिन उन्होंने नौकरियां नहीं दीं। लेंकिन तेजस्वी यादव आये तो उन्होंने नौकरियां दी।

नीतीश कुमार ने एक भाषण में मुझपर आरोप लगाया है कि मैं किसी काम का व्यक्ति नहीं हूं। इसके लिये उन्हें पूरे बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिये। इधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने शनिवार को राहुल गांधी की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने को लेकर शुक्रवार को सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें सभा को सफल बनाने का निर्देश दिया।

बताया गया कि इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, औरंगाबांद के एमएलए आनंद शंकर, जमालपुर के एमएलए अजय कुमार, खगड़िया एमएलए छत्रपति, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा सहित कई लोग सभा में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago