Categories: Uncategorized

समस्तीपुर में ट्रेटा पैक वाली जहरीली शराब का कहर; पिता की मौ’त, बेटे के आंखों की गई रोशनी 

समस्तीपुर : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड सामने आया है। जहां एक शख्स की शराब पीने के बाद मौत हो गई, जबकि उसके बेटे के आंखों की रोशनी चली गई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर की बहू ने पुलिस के पास पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुसारीघरारी थाने में आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ दिलीप कुमार व सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के निर्देश दिए। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड-12 में शराब पीने से अधेड़ बालेश्वर साह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि परिजन ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, बालेश्वर के बेटे बबलू कुमार साह (36) की दोनों आंख की रोशनी चली गई है। बबलू और परिजन ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की शाम गांव के शराब धंधेबाज अरविंद कुमार साह उर्फ बंठा से 4 बोतल शराब मंगवाई गई थी।

पिता-पुत्र दोनों ने 3 बोतल शराब पी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया।सुधार नहीं होने पर 3 जनवरी को उन्हें समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बालेश्वर साह की मौत हो गई। बबलू के मुताबिक गंभीर स्थिति में उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।

6 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी शराब :

मृतक की बहू राधा देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही शराब धंधेबाज अरविंद कुमार साह उर्फ बंठा ने जहरीली दारू बेची। शराब टेट्रा पैक वाली थी और वह 6 माह पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी धंधेबाज फरार है। एएसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम गठित की गई है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago