Categories: Uncategorized

कुर्मी और राजपूत के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे, बोले आनंद मोहन..16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। 25 मई को छठे चरण का मतदान 8 सीटों के लिए होगा। वो 8 सीटें शिवहर,वाल्मिकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सिवान है। बात शिवहर की करें तो यहां से एनडीए ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को चुनाव के मैदान में उतारा है।

लवली आनंद के पक्ष में उनके पति आनंद मोहन लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। शिवहर में एक सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कह दिया है कि वो वंशों के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे। उनका कहना था कि कुर्मी, पटेल, कुशवाहा और राजपूत के यहां वो वोट मांगने नहीं जाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि वंश जाने मोदी जी और अमित शाह जिसने हमको भेजा है। वही पटेल, कुर्मी, कुशवाहा और लवकुश जाने नीतीश कुमार जिसने हमको भेजा है। आनंद मोहन अपनी जाति के बारे में कहते हैं कि राजपूत के यहां हम काहे जाएंगे भाई। 16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं। वनवास के बाद अवसर मिला है। या तो तुम जीतो या तो बागमती में फेंक दो। आनंद मोहन का जेल जिंदाबाद। शिवहर से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के लिए पूर्व सांसद चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

2 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago