Categories: Uncategorized

बिहार के कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें बिहार में मौसम का हाल…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। पटना सहित प्रदेश के कुछ शहरों में शनिवार को गरज के साथ आंशिक बारिश के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के पांच जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में आंशिक बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट है। पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।

शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के 30 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली रहा है। सीतामढ़ी के पुपरी में 4.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 3 डिग्री, मधुबनी 4.4 डिग्री, सुपौल में चार डिग्री, फारबिसगंज में 8 डिग्री, किशनगंज में 5 डिग्री, दरभंगा में 3.2 डिग्री, छपरा में 3 डिग्री, कटिहार में 3.9 डिग्री, पूर्णिया में 4.2 डिग्री, खगड़िया में 2.6 डिग्री, मोतिहारी में 2.6 डिग्री व गोपालगंज में 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा चढ़ा।

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

शुक्रवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

22 घंटे ago