समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8 में अज्ञात चोरों ने कार्यालय और एक अन्य कक्ष का दरवाजा तोड़कर स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत कई जरूरी सामान चोरी कर ली। घटना 12 अक्टूबर की रात की बताई गई है। मामले में विद्यालय के प्रधान शिक्षक ब्रजनंदन प्रसाद शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, प्रधान शिक्षक का बताना है कि अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।
उन्होंने कहा है कि रात के दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय और एक कक्ष के दरवाजे की कुंडी उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर स्मार्ट क्लास से संबंधित उपकरणों सहित कई आवश्यक सामान अपने साथ ले गए। आवेदन के अनुसार, चोरी किये गए सामान में 880 वाट का अहुजा बॉक्स शामिल है, जिसमें बैटरी, स्पीकर, कीबोर्ड, माइक और दो चार्जर थे। इसके अलावा लावा कंपनी के दो टैबलेट, दो चार्जर, जेब्रोनिक्स कंपनी के दो कार्डलेस माइक, एमएम केबल के दो बंडल और 100 वाट की एक एलईडी हैलोजन लाइट भी चोरी हुई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…