समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के समीप गुरुवार शाम बदमाशों ने एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने अकलू चौक के पास एनएच-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
मृतक की पहचान बाघी पंचायत अंतर्गत चकहबीब गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम सोनू अपने घर पर था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के राम टोला के लिए निकल गया। बताया जाता है कि उसे संजीत राम के घर के समीप बुलाया गया था। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उसे तीन गोलियां लगीं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सोनू को सड़क पर मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। देखते ही देखते लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अकलू चौक के समीप एनएच-28 पर आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
बताया जाता है कि सोनू के पिता कमल सिंह विभूतिपुर प्रखंड के केराय गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में महंत हैं। उनकी तबीयत खराब रहने के कारण ठाकुरबाड़ी में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सोनू संभाल रहा था। वह वहां पुजारी के रूप में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ कराता था। इधर, सड़क जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…