Categories: Uncategorized

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत वहीं दूसरा घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक के पास ताजपुर-पूसा पथ पर ट्रक ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा किशोर बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी उपेंद्र सहनी के पुत्र सुरेश सहनी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुरेश अपनी बाइक पर एक किशोर को बैठाकर मोरबा के मिर्जापुर की ओर से ताजपुर होते हुए पूसा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक निजी क्लीनिक के सामने पूसा की ओर से आ रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में वह बुरी तरह से कुचल गया, हालांकि किशोर के बाइक से फेंका जाने के कारण बच्चा बाल-बाल बच गया।

हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे तत्काल ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग युवक को एंबुलेंस में लोड कर समस्तीपुर की ओर चले ही थे कि युवक की मौत हो गई।

उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर युवक की मौत की सूचना पर परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago