नोकिया का 3210 मॉडल हैंडसेट एक बार फिर अपनी धाक जमाने आ रहा है. एक समय था जब मोबाइल फोन का मतलब नोकिया ही होता था. उस दौरान नोकिया ने जितने भी मोबाइल फोन बाजार में उतारे, वे सभी सुपरहिट रहे. Nokia 3210 फोन भी उसी दौरान लॉन्च हुआ था. नोकिया ने यह फोन 18 मार्च 1999 को बाजार में पेश किया था. रफ ऐंड टफ टाइप के इस हैंडसेट का भारत में बड़ा क्रेज हुआ करता था. यह मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार में वापसी करने जा रहा है. Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने खुद इसकी जानकारी दी है.
HMD Global पिछले कुछ सालों से अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाती और उन्हें बेचती है. कंपनी ने नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस ले रखा है. बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने नोकिया के कई पॉपुलर मॉडल्स रीलॉन्च किये हैं. HMD Global ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर कर इस बात के संकेत दिये हैं कि आइकॉनिक मॉडल 3210 की वापसी होने जा रही है. इसमें एक फोन को ब्लर करके दिखाया गया है और इसके साथ ही नोकिया फोन्स हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें, तो नोकिया जल्द ही 108MP का कैमरा वाला फोन ला सकती है. कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फीचर Nokia 3210 में दिया जा सकता है. हालांकि इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है क्योंकि कंपनी की ओर से इसे लेकर लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है.
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…