Sports

विक्ट्री परेड के दौरान थम गई थी मुंबई, वानखेड़े स्टेडिमय में जश्न के बाद इमोशनल हुए खिलाड़ी, टीम को मिले 125 करोड़ रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद गुरुवार को ट्रॉफी के साथ घर पहुंची। 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह के प्रयास के चलते चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए भारतीय टीम खिताब जीतने के चार दिन बाद दिल्ली पहुंची।

गुरुवार की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खिलाड़ी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरे थे। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। जिसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हुई, जहां रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम ने विक्ट्री परेड में हिस्सा लिया।

मुंबई एयरपोर्ट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय फैंस अपने चैंपियंस की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड किया है और फिर वानखेड़े में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और जसप्रीब बुमराह ने टूर्नामेंट जीतने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये प्राइज मनी देकर सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

53 सेकंड ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

33 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago