Sports

कोहली-रोहित का टी-20 से संन्यास: दोनों बोले- ये उनका आखिरी टी-20 मैच था

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह मेरा आखिरी गेम भी था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैं यह (ट्रॉफी) बहुत चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।’

वहीं फाइनल में मिली जीत के बाद विराट ने कहा, ‘यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था, इसलिए उसी तरह खेला। अब नई जनरेशन बागडोर संभाले।’ कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए, इस प्रदर्शन के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

रोहित टी-20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट के बाद सबसे ज्यादा 1,220 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 159 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। इस दौरान 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली टॉप स्कोरर

कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1,292 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत के लिए 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जो सबसे ज्यादा है।

विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हीरो जैसी भूमिका निभाई। इससे पहले वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उनका टोटल स्कोर 75 रन था। भास्कर ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में इस बात की पूरी संभावना जाहिर की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि विराट क्यों बड़े मैचों के गेमचेंजर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

17 घंटे ago