समस्तीपुर :- परिवार से बिछुड़ा एक बालक सात साल बाद अपने परिजनों से मिला। खोये बेटे को सामने देख परिवार के लोगों की आंखे डबडबाई हुई थी। सभी उसे पाकर काफी खुश थे। बालक गिरमल सात साल से समस्तीपुर बाल गृह में रह रहा था। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह अपने घर व परिजनों के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पा रहा था। जिसके कारण उसके परिजनों की जानकारी नहीं हो पा रही थी।
समस्तीपुर किशोर बालगृह के अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सात साल के प्रयास के बाद जानकारी मिली कि वारिसनगर प्रखंड के रोहुआ पूर्वी में गिरमल का घर है। इसके बाद वहां जाकर जानकारी ली तो परिजन मिल गए। सत्यापन के बाद बालक उन्हें सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि मां के साथ गिरमल दिल्ली गया था। जहां मानसिक दिव्यांग होने के कारण वह भटक गया था। जिसके बाद उसे 2022 में समस्तीपुर बाल गृह भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि गिरमल के बहन की 10 जुलाई को शादी है। शादी से पूर्व बहन को खोया भाई के मिलने से परिवार में दोहरी खुशी थी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…