Samastipur

मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव में दो कठ्ठा आठ धुर जमीन के लिये हुई थी कई राउंड फायरिंग, गांव में दहशत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना अंतर्गत मन्नीपुर गांव के वार्ड संख्या-11 में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को बदमाशों ने फायरिंग कर भाग निकले। विवादित भूमि के समीप बदमाशों ने तीन से राउंड फायरिंग करने के साथ बाउंड्री की गयी जमीन में लगे गेट का ताला तोड़ दिया। उसके बाद सभी फरार हो गये। इधर, गोली की आवाज सुन गांव के लोगों में दहशत फैल गयी। सूचना मिलने पर मथुरापुर थाने से डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा भी बरामद किया।

इस संबंध में राजेश शर्मा की पत्नी पुष्पा शर्मा ने मथुरापुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इधर, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है। शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में दोनों पक्ष को बुलाया गया था। कॉल करने पर एक पक्ष ने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं सुबह बदमाशों द्वारा गोली चलायी गयी।

शंकर राय पर गोली चलवाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राथमिकी के लिए थाने में दिये गये आवेदन में राजेश शर्मा की पत्नी पुष्पा शर्मा ने कहा है कि हाल ही में जमीन बेचने के लिए वारिसनगर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद निवासी शंकर कुमार ने उसके पति से 2 कठ्ठा 8 धुर जमीन का बांड बनवाया था। जिसके मुताबिक 65 लाख 50 हजार रुपए में जमीन को बेचा जाना था।

जमीन खरीदने वालों ने 4 लाख रुपए एडवांस दिया। बांड में 3 महीना के अंदर जमीन की राशि का भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री कराने की बात शामिल है, लेकिन काफी दिन बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराने और भुगतान नहीं देने के बाद वह उक्त व्यक्ति के पास पहुंची तो वह उल्टे धमकाने लगा। पिछले दिनों वह समस्तीपुर से बाहर थी। उसी दौरान उक्त व्यक्ति ने जमीन की बाउंड्री करा गेट में ताला भी लगा दिया। जब वे लोग समस्तीपुर पहुंचे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने उन्होंने गेट में अपना ताला लगाया। जिसके बाद शनिवार सुबह उक्त जमीन स्थल पर पहुंच बदमाशों ने फायरिंग की। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले वह इन सब बातों को लेकर वह बांड बनवाने के पास गई थी तो उन लोगों ने उसके बच्चे का अपहरण कर किडनी बेच देने की धमकी दी थी। पति के साथ मारपीट की थी। वहीं घटना के बाद से गांव में दशहत है। लोगों ने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago