Sports

जय शाह अपने पिता के कारण शक्तिशाली, श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद किया, विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा का आरोप

श्रीलंका के 1996 विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह श्रीलंकाई क्रिकेट की समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं। श्रीलंकाई अखबार डेली मिरर के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक इंटरव्यू में अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाया कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के पदाधिकारियों के साथ घनिष्ठ संबंधों ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी, जिसने बीसीसीआई के आगे समर्पण कर दिया।

अपने पिता के कारण शक्तिशाली हैं जय शाह: अर्जुन रणतुंगा

डेली मिरर ने अर्जुन रणतुंगा के हवाले से लिखा, ‘जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) बर्बाद हो रहा है। भारत में एक व्यक्ति श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली हैं, जो भारत के गृहमंत्री हैं।’

अर्जुन रणतुंगा ने दावा किया, ‘एसएलसी पदाधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण वे (बीसीसीआई) इस मुगालते में हैं कि वे एसएलसी को कुचल सकते हैं और अपने नियंत्रण में ले सकते हैं।’ बता दें कि पिछले एक हफ्ते में श्रीलंकाई क्रिकेट में मैदान के अंदर और बाहर काफी कुछ हुआ। श्रीलंका विश्व कप 2023 की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहा।

इसका मतलब यह है कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी बोर्ड को बर्खास्त कर दिया और अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन किया।

ICC ने 10 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित किया था

हालांकि श्रीलंका की अदालत ने बोर्ड को भंग करने वाले राजपत्र पर 14 दिन का स्थगन आदेश जारी करके एक दिन बाद ही एसएलसी को बहाल कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने श्रीलंका क्रिकेट के संचालन में राजनीतिक हस्तक्षेप का हवाला देते हुए शुक्रवार 10 नवंबर को एसएलसी को निलंबित कर दिया।

पद से हटाए जा सकते हैं श्रीलंका के खेल मंत्री

अब अटकलें हैं कि श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे इस्तीफा दे देंगे या हटा दिए जाएंगे। रोशन रणसिंघे ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। डेली मिरर की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मंत्री पहले ही संसद में अपने कार्यालय में विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा के साथ चर्चा कर चुके हैं।

रोशन रणसिंघे ने पहले भी दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति सचिवालय में एक गिलास पानी भी नहीं पिएंगे, क्योंकि उसमें जहर हो सकता है। रोशन रणसिंघे ने तथाकथित भ्रष्ट एसएलसी पदाधिकारियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ के सलाहकार सागला रत्नायके की भी आलोचना की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

8 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

9 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

10 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

19 घंटे ago