Bihar

बिहार में बड़ा हादसा, एक की परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

बिहार के कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव के पास सोमवार की दोपहर फकिराना तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जो ग्रामीण जहां जिस हाल में थे वह ताल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर गहरे तालाब में उतरे और बारी-बारी से पांचों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें देख परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। ग्रामीण व परिजन सभी बच्चों को लेकर कुदरा के निजी अस्पताल में ले गए, जहां के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह सभी पांच बच्चों की लाश लेकर गांव आ गए।

मृतकों में शिक्षक सुशील कुमार की तीन पुत्रियां अनुप्रिया कुमारी (12 वर्ष), अंशु प्रिया (10 वर्ष) , मधु प्रिया (8 वर्ष), शिक्षक के छोटे भाई अमरेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा सोनी (6 वर्ष), भगिना अमन कुमार (10 वर्ष) सासाराम थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा के जोखू राम का पुत्र शामिल है।

ग्रामीणों की सूचना पर करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह पहुंचे। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल वाहन से भिजवाया। सीओ ने इस घटना की जांच के लिए अंचल के नाजिर विकास कुमार को धवपोखर गांव में भेजा है, जो इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पीड़ित परिजनों को सहायता राशि मिलेगी।

अमन की मां के पीछे चले गए थे बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक सुशील की बहन विभा देवी खेत पर फसल देखने गई थी। बच्चे उसे देख उसके पीछे-पीछे चले गए। बच्चे ताल के पास खेलने लगे और विभा यानी मृत अमन की मां खेत में काम में व्यस्त थी। उसे पता नहीं चला कि बच्चे आए हैं। क्योंकि उसकी नजर बच्चों पर नहीं पड़ी थी। बच्चे उत्तर तरफ ताल के पास थे और विभा दक्षिण ओर खेत में।

रोते अंकित पर दीपक की पड़ी नजर

धवपोखर गांव से 700 मीटर दक्षिण फकिराना ताल की ओर गांव का युवक दीपक कुमार शौच करने के लिए गया था। उसकी नजर ताल के तट पर बैठकर रो रहे शिक्षक सुशील कुमार के छह वर्षीय बेटा अंकित कुमार पर पड़ी। दीपक ने उससे पूछा तो उसने बताया कि दीदी लोग ताल में डूब गई हैं, इसलिए रो रहा है। दीपक ने शोर मचाया तो खेत, गांव व घर में काम कर रहे लोग ताल की ओर दौड़ पड़े। फिर बच्चों को ग्रामीणों ने ताल से बाहर निकाला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

6 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

7 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

8 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

17 घंटे ago