Bihar

पीएम मोदी का बयान आया तो भावुक होकर बोले जीतन राम मांझी- नीतीश कुमार ने किया अपमान, पीएम मोदी ने दिया सम्मान

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पर विधानसभा में नीतीश कुमार की विवादास्पद टिप्पणी पर सियासत जारी है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आने के बाद मांझी का दर्द एक बार फिर छलक गया है। पूर्व सीएम ने एक ओर जहां पीएम मोदी का आभार जताया है तो दूसरी ओर वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दलित विरोधी करार देते हुए उन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है

शीतकालीन सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की दो बातें विवाद का केंद्र बन गईं जिनमें एक है जीतन राम मांझी पर किया गया तीखा हमला। नीतीश कुमार ने जीतन मांझी के बारे में कहा था कि इसको कोई सेंस नहीं है, मेरी मूर्खता और गदहापनी थी कि यह बिहार का मुख्यमंत्री बन गया। आरक्षण विस्तार के मुद्दे पर विधानसभा में बहस के दौरान नीतीश कुमार मांझी पर जमकर बरस पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के इस बयान पर अपने भाषण में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बात के लिए नीतीश कुमार की आलोचना खुले मंच से किया और कहा कि एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री को वर्तमान मुख्यमंत्री ने प्रताड़ित और अपमानित किया। इसके लिए जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है तो नीतीश कुमार पर करारा हमला किया है।

पटना में अपने बयान में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने ना सिर्फ मुझे बल्कि पूरे दलित समाज को अपमानित किया। इससे दलित समाज काफी आहत है। नीतीश कुमार ने तो महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्दा बनाकर अपने भाषण में जनता के सामने रखा है। यह उनका बड़प्पन है। पूर्व सीएम ने कहा कि जिस विकट स्थिति में मुझ जैसे आदमी का प्रधानमंत्री ने साथ दिया इसके लिए हम उनके प्रति अनुग्रहित हैं। साथ ही यह भी कहा कि नीतीश कुमार के इस दुर्व्यवहार को मैं और दलित समाज के लोग कभी नहीं भूलेंगे।

पीएम ने तेलंगाना के एक चुनावी सभा में बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी के बीच हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सदन में शर्मनाक काम किया। उन्होंने दलित समाज से आने वाले और मुख्यमंत्री रह चुके नेता को जिस तरीके से अपमानित किया है उसे लोकतंत्र के लिहाज से कहीं से जायज नहीं कहा जा सकता। एक व्यक्ति को सदन में बताया गया कि वह सीएम बनने के लायक नहीं था। पीएम ने कहा कि बड़ी निर्लजता के साथ सदन के फ्लोर पर जीतन राम मांझी को बेइज्जत किया गया। हालांकि, वह पहले शिकार नहीं हैं। इससे पहले दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भी नीतीश कुमार ने अपमानित किया था। यह अहंकार की भावना उनकी पहचान बन गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

59 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago