Sports

IPL 2023 फाइनल से पहले बारिश ने डाला खलल, अगर मैच धुला तो कौन बनेगा चैंपियन, जानें

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक शुरू हो जाना था। मुकाबले का टॉस हो जाना था, लेकिन इंद्र देव ने फैंस के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया। मैच में टॉस समय पर नहीं हुआ है, क्योंकि मैच से करीब आधा घंटे पहले बारिश शुरू हो गई है। पहले बूंदा-बांदी हुई, लेकिन बाद में बारिश तेज हो गई। अगर बात की जाए कि आज अगर फाइनल नहीं खेला जाता है तो क्या कोई टीम चैंपियन बनेगी या फिर मैच रिजर्व डे पर होगा? इसका जवाब आप जान लीजिए।

एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या एंड कंपनी की नजरें लगातार दूसरे सीजन खिताब पर कब्जा करने पर हैं तो वहीं माही की सीएसके की नजरें 5वीं ट्रॉफी पर होंगी। इस महामुकाबले के लिए फैंस भी काफी उत्साहित है, मगर फैंस की उम्मीदों पर बारिश ने अभी तक पानी फेर रखा है। जिसका अनुमान लगाया गया था। वह सच हो गया है। अहमदाबाद के मौसम का मिजाज बदल रहा है और रविवार शाम को आईपीएल फाइनल से पहले बारिश शुरू हो गई है।

IPL 2023 फाइनल के लिए है रिजर्व डे?

पिछले साल की तरह इस बार आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए रिजर्व डे बीसीसीआई ने रखा है या नहीं? इस पर आधिकारिक रूप से बीसीसीआई और आईपीएल के आयोजकों की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा की मानें तो रिजर्व डे इस खिताबी मैच के लिए है। अगर मैच आज नहीं खेला जाता है तो फिर पूरा मैच कल खेला जाएगा।

बारिश की वजह से मैच धुला तो…

आईपीएल 2023 का फाइनल आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में मैच 9 बजकर 40 मिनट पर भी शुरू होगा तो भी ओवर कटेंगे नहीं, लेकिन इसके बाद से ओवर कटने शुरू हो जाएंगे और कम से कम 5-5 ओवर कराने के लिए कट ऑफ टाइम 11 बजकर 56 मिनट है। अगर कट ऑफ टाइम के बाद भी बारिश की खलल जारी रहती है तो अंपायर सुपर ओवर के लिए जाएंगे। वहीं अगर सुपर ओवर के लिए भी समय नहीं मिलता तो मैच रिजर्व डे पर होगा।

अगर मैच का नतीजा रिजर्व डे पर नहीं निकलता है तो चैंपियन टीम का फैसला लीग फेज में प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को ही विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनेगी। गुजरात की टीम के लीग फेज के बाद 20 प्वाइंट्स थे, जबकि चेन्नई के खाते में कुल 17 अंक थे। ऐसे में गुजरात की टीम खिताब अपने नाम करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago