National

पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, सुबह प्रदर्शन के दौरान लिया गया था हिरासत में

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे पहलवानों का रविवार सुबह हिरासत में ले लिए गया था। पुलिस ने पहलवानों को उस समय हिरासत में लिया था जब वह नए संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन पहलवानों ने अपना मार्च जारी रखा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिए। हिरासत में लिए जाने के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सभी पहलवानों को किया गया रिहा 

हालांकि अब खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने सभी पहलवानों को रिहा कर दिया है। पुलिस ने पहले महिला पहलवानों को रिहा किया, जिसके बाद परुष पहलवानों को भी रिहा कर दिया गया। वहीं इससे पहले पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने पहलवानों के चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत सहित अन्य सामानों को हटाकर विरोध स्थल को साफ करना शुरू कर दिया था।

विपक्षी नेताओं ने कहा-पूरा देश ये सब देख रहा है

पहलवानों पर की गई पुलिस कार्रवाई की विपक्षी नेताओं की कड़ी निंदा की, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की। ममता ने कहा, “जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य पहलवानों के साथ मारपीट की, उसकी कड़ी निंदा करती हूं। यह शर्मनाक है कि हमारे चैंपियंस के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है। लोकतंत्र सहिष्णुता में निहित है लेकिन निरंकुश ताकतें असहिष्णुता और असंतोष को दबाने पर पनपती हैं। मैं मांग करती हूं कि उन्हें पुलिस द्वारा तुरंत रिहा किया जाए। मैं अपने पहलवानों के साथ खड़ी हूं।”

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago