Patori

समस्तीपुर: परेशान होकर पटोरी BPRO ने दे दिया इस्तीफा, तेजस्वी बोले- इससे बड़ी प्रशासनिक अराजकता और क्या होगा

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की गवर्नेंस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO)का इस्तीफा शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सरकारी पदाधिकारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने एक इस्तीफा पत्र भी शेयर किया, जो कि समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी का है।

तेजस्वी ने इस्तीफे की कॉपी को शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में समाप्त गवर्नेंस, प्रशासनिक अराजकता और वित्तीय कुप्रबंधन का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा? प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी समेत अन्य सेवाओं के अधिकारी किन विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे है। किन कारणों से इस्तीफ़ा दे रहे है यह उसका छोटा सा नमूना है। जब प्रदेश के मुखिया सदैव सुषुप्त अवस्था में रहे तो ऐसा होना लाजिमी है। जब मुख्यमंत्री टायर्ड और उनके मातहत अधिकारी रिटायर्ड हो तो ऐसी बदतर स्थिति होना स्वाभाविक है।

वहीं इस्तीफा देने वाले प्रखंड पंचायत राज पदााधिकारी ने लिखा है कि मैं बिना संसाधन के विभागीय कार्य करने में असमर्थ हूं। स्वेच्छा से निम्न कारणवश त्याग पत्र दे रहा हूं। विगत कई महीनों से वेतन भुगतान समय पर न होना, गाड़ी भाड़े का नौ माह से लंबित भुगतान नियम विरुद्ध आदेश देकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दबाव और अत्यधिक कार्य बोझ देकर विभागीय कार्यों के ससमय संपादित न होने देना, कर्मियों के अभाव जिसमें मेरे पास मात्र एक कर्मी प्रखंड कार्यपालक सहायक है। जिसकी मेरे बिना सहमति के प्रतिनियुक्त, कार्यालय व्यय न मिलना परिवादियों द्वारा उच्चाधिकारी से मिलकर दबाव दिलवाना, जन प्रतिनिधियों द्वारा कमजोर होने के कारण असहयोग पंचायत सचिव एवं कर्मियों द्वारा आदेश की बार-बार अवहेलना शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

2 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

2 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

16 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

18 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

18 घंटे ago