Samastipur

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में समस्तीपुर के 15 वर्षीय रौनक ने जीता कांस्य पदक, 60 KG भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी 15 वर्षीय रौनक कुमार ने राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 19 से 21 नवंबर तक शिवहर स्थित खेल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रौनक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में पटना, मगध, तिरहुत, सारण, मुंगेर, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में रौनक ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

दलसिंहसराय के गंज रोड निवासी गौतम कुमार एवं विंटी कुमारी के पुत्र रौनक की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने से पहले रौनक ने समस्तीपुर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दरभंगा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। जिला और प्रमंडल स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर रौनक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई और वहां भी पदक जीतने में सफल रहे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। रौनक की सफलता को जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पारस को STF व समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार…

20 सेकंड ago

जितवारपुर चौथ स्थित कॉफी शॉप का शटर काटकर नगदी और कीमती सामान ले उड़े चोर

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कॉफी…

7 मिनट ago

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए 4 दिसंबर तक क्या-क्या होगा

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पांच दिनों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में भूकंप के झटके, पटना-दरभंगा समेत इन जिलों में घर से बाहर निकले लोग

बिहार में मंगलवार की सुबह अचानक धरती हिली. भूकंप के झटकों की वजह से कई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित AISA के जिला सम्मेलन में जीतेंद्र सहनी बने जिला सचिव, दीपक यदुवंशी अध्यक्ष; 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…

24 घंटे ago

महादेव चौक कोरबद्दा पर ‘गया राम हार्डवेयर दुकान’ का पिछला गेट तोड़कर 30 बंडल कॉपर वायर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…

1 दिन ago