Samastipur

15 दिसंबर को पूसा में होगा RYA का जिला सम्मेलन, 20 प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी प्रखंड एवं जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर को पूसा प्रखंड में आरवाईए का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, 19 और 20 दिसंबर को बक्सर में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में समस्तीपुर से 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष आसिफ होदा की अध्यक्षता और जिला सचिव रौशन कुमार के संचालन में हुई बैठक में छात्र-युवाओं पर कथित फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला भी उठाया गया। संगठन ने इसके विरोध में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में कहा गया कि छात्र-युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को मुकदमों के जरिए दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और इसके बाद विभिन्न प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रचार-प्रसार और कोष संग्रह अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। मुख्य अतिथि भाकपा-माले के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा के निजीकरण जैसी समस्याओं से नौजवान जूझ रहे हैं। इन मुद्दों पर युवाओं को संगठित कर संघर्ष तेज करने की जरूरत है। वहीं, जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बंद पड़े कल-कारखानों को चालू कराने, नए उद्योग स्थापित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ संगठन आंदोलन तेज करेगा।

बैठक में आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम, राहुल राय, सरोज कुमार सदा, मोहम्मद तनवीर, डॉ. मुकेश कुमार, नवीन कुमार, कुंदन कुमार, कमलेश कुमार, राकेश कुमार और अनिल कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन

समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल…

50 मिनट ago

चौकीदार से दुर्व्यवहार के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाने के एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर नगर थाने की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे DIG, लंबित कांडों की भी की समीक्षा

पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा समस्तीपुर : नगर…

3 घंटे ago