Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (स्वायत्त) में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों ने संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने की। मुख्य अतिथि मो. अबू सईद ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।

प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व होता है। भावी शिक्षकों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने आचरण में उतारना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अशोक कुमार अकेला, डॉ. राहत करीम, डॉ. हरजिन्दर कौर, सविता कुमारी, डॉ. सेराज अहमद, मो. फैयाज, मो. नाजिर, मो. दानिश, आशीष राज, रंजना कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रशांत कुमार, विकास मिश्रा, तुबा सलाम, मिर्जा काशिफ बेग एवं मो. तारिक रजा सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं में फलक, एहसान, अदिति, दीपाली, मोनी, सुप्रिया, निलोफर, स्वाति प्रिया, नेहा, ज्योति, अरसद, इसरत, रजिया, दीपांशी एवं सोना ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

14 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

19 घंटे ago