Samastipur

समस्तीपुर : शादी समारोह से लौट रहे किशोर को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौ’त, अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था पंकज

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद राम के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुवार को भोजपुर गांव में अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र की साली की शादी में शामिल होने गया था। देर रात समारोह से घर लौटने के दौरान पूर्णाहा चौर के समीप एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पंकज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई प्रिंस कुमार छठी कक्षा में पढ़ता है। पंकज अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। उसकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

सूचना पर पहुंची सरायरंजन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इस संबंध में सरायरंजन पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

53 मिनट ago

जन संवाद में समस्तीपुर के DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चल रहे अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनायी

समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के…

2 घंटे ago

अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में DM-SSP ने रात दो घंटे तक की सघन छापेमारी, 170 पुलिस जवानों ने जेल के वार्डों और परिसर को खंगाला

समस्तीपुर : मंडल कारा में गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की…

2 घंटे ago