Samastipur

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। स्वामी नारायन छपिया से मनकापुर के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर 10 और 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। इसके कारण समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग :

इन ट्रेनों में दरभंगा, बरौनी, जयनगर, रक्सौल, लौकहा बाजार और डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के निर्धारित ठहराव भी प्रभावित रहेंगे। 9 अक्टूबर को खुलने वाली डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या के रास्ते चलेगी और सीवान व देवरिया जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इन गाड़ियों के बदले रूट :

10 अक्टूबर को दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी होकर गुजरेंगी।

यात्रा आरंभ करने से पूर्व चेक करें :

इसके अलावा जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस छपरा-बलिया-मऊ के रास्ते और जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी होकर चलेंगी। अवध आसाम एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के रूट में भी फेरबदल किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेनों की सही समय सारणी और रूट की जानकारी लेने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

15 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

1 दिन ago

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

1 दिन ago