छठ और दिवाली में घर आने की राह होगी आसान: मुंबई, पुणे और गुजरात के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट…

Festival Special Trains: त्योहारी सीजन (छठ और दिवाली) में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से मुंबई (लोकमान्य तिलक), पुणे (हडपसर), अहमदाबाद,श्रीगंगानगर और कोटा आदि प्रमुख शहरों के लिए कई विशेष ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है. मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन के रास्ते चलने वाली ये विशेष ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने में अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर संचालित होंगी.
लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (01043/01044)
गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू और प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 01043: लोकमान्य तिलक से समस्तीपुर के लिए 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए रात 22.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01044: समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को तड़के 03.00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 04.15 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 15.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

रक्सौल-लोकमान्य तिलक एवं सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल
रक्सौल और सहरसा से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो विशेष सेवाओं का प्रबंध किया है.
रक्सौल-लोकमान्य तिलक (05557/05558): गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 07.55 बजे खुलकर अगले दिन शाम 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
सहरसा-लोकमान्य तिलक (05585/05586): गाड़ी संख्या 05585 सहरसा से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 17.45 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचती है. वापसी में ट्रेन संख्या 05586 लोकमान्य तिलक से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 16.35 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल
पुणे और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए भी स्पेशल ट्रेनें ट्रैक पर उतारी गई हैं.
मुजफ्फरपुर-हडपसर पुणे (05589/05590): गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 19.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 11.40 बजे हडपसर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05590 हडपसर से 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15.00 बजे खुलकर तीसरे दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर (04731/04732): गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर से 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 13.25 बजे खुलकर अगले दिन समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में 04732 समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को रात 00.45 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल (09465/09466)
गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, छपरा, लखनऊ और झांसी के रास्ते संचालित होगी.
गाड़ी संख्या 09465: अहमदाबाद से दरभंगा के लिए 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 20.25 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09466: दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 19 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तड़के 03.00 बजे रवाना होगी. यह सुबह 05.20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 16.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.


