समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर के आर्या समाज रोड में कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली खाद व कीटनाशक बरामद, दुकान सील; नगर थाने में FIR

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद और विभिन्न प्रकार के नकली कीटनाशक दवाएं बरामद की। छापेमारी के दौरान दुकान में नकली कृषि उत्पादों का भंडार मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को दुकान में नकली खाद और कीटनाशक दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक खाद और अलग-अलग कंपनियों के नाम पर रखी गई कीटनाशक दवाएं बरामद की गईं। इसके बाद विभागीय टीम ने दुकान को बंद कर सील कर दिया। इस मामले में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी ने दुकान के प्रोपराइटर श्रवण कुमार के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20261105 WA0012

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150