गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर समस्तीपुर डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर प्रखंड और नगर परिषद रोसड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

उन्होंने मतदान कक्ष, प्रवेश व निकास व्यवस्था, पेयजल, बिजली व प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं और चुनाव कार्य में तैनात कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों का दोबारा भौतिक सत्यापन कराने और जहां भी कमी मिले, उसका समय रहते निराकरण करने का निर्देश दिया। मतदान केंद्र तक मतदाताओं की सुगम पहुंच और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

डीएम ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आपसी समन्वय से काम करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा करने को कहा। मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, बीडीओ, अवर निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150