समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और भागने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा, जिसके बाद युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया।
घटना मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास एनएच-122बी किनारे स्थित पुराने टाटा स्टैंड के समीप की बताई जा रही है। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस और युवक के बीच हो रही उठापटक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया।
बताया गया है कि मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ डायल 112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की टीम युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, युवक वाहन में बैठने को तैयार नहीं हुआ और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक सड़क पर कीचड़ में ही दोनों पक्षों के बीच खींचतान और उठापटक चलती रही।
मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर थाना को सूचना दी। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवक को रस्सी से बांधकर काबू कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाना ले जाया गया। युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि डायल 112 पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी। वहां हुई घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : शहर में छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…
पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…