समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय लोगों और पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में खास तौर पर पूजा पंडालों और जुलूस के रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों से प्रशासन के साथ लगातार समन्वय रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने कई इलाकों में बिजली के तार नीचे लटकने की समस्या उठाई। लोगों ने बताया कि पूजा के दौरान भीड़ बढ़ने के कारण ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए तारों को सुरक्षित ऊंचाई तक करने और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गई। इसके अलावा पूजा स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, जलजमाव और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के स्तर से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया।
बैठक में एसडीओ राकेश कुमार के अलावे सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन, नगर आयुक्त गौरव कुमार, सीओ आनंद शंकर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : शहर में छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…
पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…