Samastipur

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज में आज शुरू होगा MBBS सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय की शुरुआत का गवाह बनेगा। करीब तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित इस मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। एमबीबीएस के छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर व्हाइट कोट सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे नव नामांकित मेडिकल छात्रों के साथ शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहली बार सरायरंजन पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कॉलेज परिसर को सजाया-संवारा गया है। कार्यक्रम के लिए भव्य मंच, पंडाल और अतिथियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को पूर्वाह्न 11:50 बजे श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करने के साथ व्हाइट कोट सेरेमनी में भाग लेंगे। उद्घाटन के उपरांत आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी सभा को संबोधित कर सकते हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार की शाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर राकेश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, अतिथियों के आगमन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राचार्य सुधीर कुमार कर्ण, प्रोजेक्ट मैनेजर कुमार गौरव भी मौजूद थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता है। खासकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। अब तक बेहतर मेडिकल शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने से समस्तीपुर की पहचान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थापित होगी।

बता दें कि मेडिकल काॅलेज का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जनवरी 2024 को किया था और अब प्रथम एमबीबीएस बैच की पढ़ाई शुरू होने से संस्थान नई शुरुआत करने जा रहा है। रविवार को प्रथम बैच के विद्यार्थियों की पढ़ाई का औपचारिक शुभारंभ होने के साथ ओरिएंटेशन, ओथ और व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित होगी। स्वास्थ्य मंत्री नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाएंगे और मानव सेवा, चिकित्सीय नैतिकता व मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का संकल्प दिलाएंगे। काॅलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों पर नामांकन एवं पढ़ाई संचालन की अनुमति मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहीद CRPF जवान के बेटे को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देगा ‘होली मिशन स्कूल’

समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…

8 घंटे ago

15 दिसंबर को पूसा में होगा RYA का जिला सम्मेलन, 20 प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक…

9 घंटे ago

ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन

समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल…

9 घंटे ago

चौकीदार से दुर्व्यवहार के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाने के एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने के…

9 घंटे ago