Samastipur

समस्तीपुर शहर में चोरी की बाइक के साथ कोढ़ा गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार, दलसिंहसराय में हुए 4 छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी

समस्तीपुर : शहर में छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है। डीआईयू और नगर थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित चोरी की बाइक से दलसिंहसराय से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने जितवारपुर हसनपुर और बहादुरपुर के सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज के स्व. राज कुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव और महेश यादव के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी की बाइक के अलावे 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस की जांच में पता चला कि बरामद बाइक पूर्णिया जिले से चोरी की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने दलसिंहसराय इलाके में छिनतई की चार वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य मामलों और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक बरामद होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आपराधिक घटनाओं में भी दोनों के भूमिका की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बीच सड़क पर कीचड़ में पुलिस और युवक के बीच उठम-पटकी, वर्दी फाड़ी, बांधकर ले गयी पुलिस, वीडियो वायरल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई शांति समिति की बैठक

समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित पिता-पुत्र समेत चार को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया ज’ख्मी, दो राउंड हुई फायरिंग, युवक के बायें पैर में लगी एक गोली

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक पर पिस्टल तानकर की कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; खोखा बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…

5 घंटे ago

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

12 घंटे ago