समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद और विभिन्न प्रकार के नकली कीटनाशक दवाएं बरामद की। छापेमारी के दौरान दुकान में नकली कृषि उत्पादों का भंडार मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को दुकान में नकली खाद और कीटनाशक दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।
इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक खाद और अलग-अलग कंपनियों के नाम पर रखी गई कीटनाशक दवाएं बरामद की गईं। इसके बाद विभागीय टीम ने दुकान को बंद कर सील कर दिया। इस मामले में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी ने दुकान के प्रोपराइटर श्रवण कुमार के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…
समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…
समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…
समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक…
समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल…