Samastipur

समस्तीपुर : आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया ज’ख्मी, दो राउंड हुई फायरिंग, युवक के बायें पैर में लगी एक गोली

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के समीप बुधवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गांव के ही एक युवक को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चला दी। एक गोली युवक के बायें पैर में लगी। घायल की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह जोगिया मठ के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही कुंदन और प्रशांत नामक युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। उसके अनुसार, दोनों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विवाद के दौरान उसके भाई पर पिस्टल तानकर धमकी दी गई थी। इसके बाद उसे भी जान से मारने की धमकी मिलने की बात उसने पुलिस को बताई।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घेराबंदी कर दी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गोलीबारी के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। विवाद के पीछे शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा मामला भी हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल बताए जा रहे युवकों का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चा है।

जख्मी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक पर पिस्टल तानकर की कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; खोखा बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…

3 घंटे ago

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

10 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

12 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

24 घंटे ago